Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

दो शातिर चोरों को दो लाख रूपये के साथ दबोचा

  • दो लाख रूपये, 1130 नशीली गोलियां व आभूषण किए बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: थाना क्षेत्र के बंद पडे घर में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो शातिर चोरों को सरकारी अस्पताल अफजलगढ़ के निकट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 1130 प्रतिबंधित गोलियां, सोने-चांदी के आभूषण व दो लाख रूपये बरामद किए गए।

थाना अफजलगढ़ पुलिस ने बताया कि मोहल्ला कासिम पुत्र तहसीन अहमद मोहल्ला नेजोसराय ने थाने में तहरीर दी कि वह तीन माह से मुंबई में अपने परिवार के साथ रहकर काम कर रहा है। पांच फरवरी को उसे सूचना मिली कि अफजलगढ़ में बंद पडे घर में ताला तोडकर रात में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।

जिसमें सोना, चांदी के जेवर एवं आर्टीफिशियल जैवर व दो लाख रूपये चोरी हुए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त मोहम्मद याकूब उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला बेगम सराय, सोहेब पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी मोहल्ला नेजोसराय को शनिवार को सरकारी अस्पताल अफजलगढ़ के निकट गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1130 प्रतिबंधित गोलियां, सोने चांदी के आभूषण, आर्र्टीफिशियन आभूषण, दो लाख रूपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों अभियुक्त नशीली गोलियां व सुल्फा का नशा करने के आदी है।

चार फरवरी को पैसे खत्म हो जाने के कारण बेकरी वाले मोहम्मद कासिम के यहां गेट के बराबर में लगी खिड़की का ताला तोड़कर घर से लिफाफे में रखे नोटो की गडडी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह, एसआई किरनपाल सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, शाकिर खान आदि मौजूद रहे। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पांच हजार रूपये पुरस्कार दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img