Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

हंसिका मोटवानी की संगीत सेरेमनी की वीडियो हुई वायरल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक्ट्रेस 4 दिसंबर को बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल खतुरिया के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी की रस्में जयपुर के मुंडोता किले में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन हंसिका मोटवानी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

36

वहीं शुक्रवार की रात हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया का संगीत था, जिसमें कपल ने सूफी नाइट का भी आयोजन करवाया था। इससे जुड़ा एक वीडियो काफी सुर्खियों में है, जिसमें हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया शानदार अंदाज में एंट्री करते दिखाई दिए। वीडियो में हंसिका मोटवानी का लुक देखने लायक रहा।

संगीत सेरेमनी से जुड़ा यह वीडियो खुद हंसिका मोटवानी के होने वाले पति सोहेल खतुरिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। वीडियो में हंसिका मोटवानी पति का हाथ पकड़कर वहां एंट्री करती नजर आईं। इस खास मौके पर हंसिका मोटवानी गोल्डन शरारा में नजर आईं। माथे पर टीके के साथ-साथ एक्ट्रेस ने झूमर भी पहना था, जो उनपर काफी खूबसूरत लग रहा था। वहीं सोहेल खतुरिया के लुक की भी खूब तारीफें हो रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहेल खतुरिया ने लिखा, “ड्रीम एंट्री…।”

बता दें कि सात फेरे लेने से पहले हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया शनिवार की रात एक कोकटेल पार्टी का लुत्फ उठाएंगे। वहीं शादी भी उनकी बेहद ग्रैंड होने वाली है। हालांकि हंसिका और सोहेल की शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। इसके अलावा मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त शामिल हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया की शादी से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म को दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म कौन से होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img