जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के डायल-112 कार्यालय में पुलिसकर्मियों का शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से हडकंप मच गया। दो पुलिसकर्मी वर्दी में जबकि एक सादे कपडों में नजर आ रहा है। वीडियो वायरल करने वाला भी कार्यालय का ही कोई भीरतघाती होने का दावा किया जा रहा है।
शामली शहर में मोहल्ला रेलपार में डायल-112 का कार्यालय है, जहां तीन पुलिसकर्मी जिनमें दो वर्दी में और एक सादे कपडों में है, टेबल पर शराब और चखना सजाकर शराब पार्टी कर रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो गया।
चार वीडियो वायरल हो रही है जिनमें एक ही स्थान पर रखे कैमरे से वीडियो ली गई। वीडियो वायरल होने से पुलिसकर्मियों समेत विभाग में हडकंप मचा हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी का कुछ दिन बाद ही रिटायरमेंट भी होना है। वहीं एसपी रामसेवक गौतम ने मामले की जांच एएसपी को सौंप दी है।

