Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Vidya Balan: विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट, बोली ‘एआई से बनाए गए फेक वीडियो से रहें सावधान’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। विद्या बालन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जानकारी साझा की है। अभिनेत्री ने बताया है कि उन्हें पता चला उनके फेक वीडियो एआई से बनाकर गलत जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने वो नकली एआई वीडियो भी साझा की है।

अभिनेत्री ने शेयर की पोस्ट

दरअसल, विद्या बालन ने एआई से बनाए गए अपने फेक वीडियो का एक सैंपल भी फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही एक लंबा मैसेज भी लिखा है, जिसमें विद्या लिखती हैं, ‘सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर इस समय कई वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिनमें मैं दिख रही हूं। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि ये वीडियो एआई से बनाए गए हैं और बिल्कुल गलत हैं।’

गलत वीडियो से रहें सावधान

आगे अपनी पोस्ट में विद्या बालन लिखती हैं, ‘इन नकली वीडियो को बनाने और शेयर करने में मेरी कोई भागीदारी नहीं है। साथ ही इस कही गई बातों का मैं समर्थन नहीं करती हूं। नकली वीडियो में किए गए किसी भी दावे से मेरे कोई लेना-देना नही है। ये मेरे विचारों को नहीं दिखाता है। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि वे इस तरह की वीडियो और जानकारी को शेयर करने से पहले वैरीफाई जरूर कर लें। ऐसी गलत वीडियो से सावधान रहें।

इन प्रोजेक्ट्स में दिखीं विद्या बालन

साल 2024 में विद्या बालन दो फिल्मों में दिखीं। एक फिल्म ‘दो और दो प्यार’ थी, वहीं ‘भूल भुलैया 4’ में भी वह माधुरी दीक्षित और कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं। इस साल भी वह कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं, जिसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img