Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन आज, बर्थडे के अवसर पर जानें उनके बारे में कुछ खास बातें…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज रविवार को टाइगर श्रॉफ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर श्रॉफ अपने अभिनय से सभी के दिलों पर राज करते हैं। वह उपने डांस, एक्शन और रोमांस फिल्मों में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ खास बातें…

जानें उनके नाम की कहानी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन इनके पिता बचपन से ही इन्हें प्यार से टाइगर नाम से बुलाते थे। इस वजह से बॉलीवुड में भी अभिनेता ने ‘टाइगर’ नाम से उपलब्धि हासिल की। वहीं दूसरी ओर टाइगर को मार्शल आर्ट्स और फिटनेस का बहुत शौक है।

तुम्हारे बेटे को मैं ही लॉन्च करूंगा

टाइगर जब पैदा हुए तो मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई उन्हें देखने पहुंचे। उन्होंने टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ को टाइगर के साइनिंग अमाउंट के तौर पर 101 रुपये दिये। सुभाष ने जैकी से कहा कि बतौर एक्टर तुम्हारे बेटे को मैं ही लॉन्च करूंगा।

फिल्मों दुनिया में उनका करियर

चर्चित स्टार के बेटे होने के बावजूद परिवार ने चाहा कि वह अपना करियर खुद बनाए। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी, जिसे साजिद नाडियाडवाल ने प्रोड्यूस किया था और सब्बीर खान ने निर्देशन। इस फिल्म को लेकर इनकी कुछ आलोचनाएं भी हुई थी। वहीं एक ओर इस फिल्म के ‘व्हिसल बजा’ और ‘रब्बा’ गाने बहुत हिट साबित हुए थे। इसके बाद उन्होंने ‘बागी’, ‘ए फ्लाइंग जट’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों में बतौर मुख्य भूमिका में काम किया। इनमें से इनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, जिस कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। साल 2019 में रिलीज हुई ‘वॉर’ फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इसमें टाइगर के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में थे।

अभिनेता के अफेयर्स

अभिनेत टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अभिनीत फिल्म ‘बागी 2’ सिनेमाघरों में 2018 में रिलीज हुई थी। इसी के बाद से टाइगर का नाम दिशा पटानी के साथ जोड़ा जाने लगा था। हालांकि, दोनों कई बार डेट और छुट्टियों पर जाते हुए स्पॉट किए जाते थे। कुछ कारणों की वजह से 2022 से ये दोनों साथ नहीं देखे गए। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम भी टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ा गया है क्योंकि टाइगर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह श्रद्धा को पसंद करते हैं। हालांकि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

इतनी है उनकी नेट वर्थ

टाइगर श्रॉफ ने बहुत कम फिल्मों में काम किया है। टाइगर फिटनेस फ्रीक और मार्शल आर्ट्स के शौकीन हैं। फिल्मों के अलावा टाइगर फिटनेस ब्रांड्स के सहयोग से भी पैसा कमाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर एक फिल्म के लिए 20-30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं अभिनेता की नेटवर्थ 163 करोड़ रुपये है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img