Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

विद्या भारती बेहतर शिक्षा देने को कटिबद्ध: विष्ट

  • नए प्रधानाचार्य ने पदभार संभाला

जनवाणी संवादाता |

नजीबाबाद: निर्मला गोपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य ब्रज भूषण भारद्वाज के स्थानांतरण होने तथा नवागत प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री डॉ एल एस विष्ट ने कहा कि विद्या भारती बेहतरीन शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर में हमेशा गुणवत्ता परक शिक्षा को बनाए रखेंगे। इसके साथ ही बच्चों का सर्वागीण विकास किया जाएगा।

बुधवार को कोटद्वार रोड स्थित निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत किया गया और उनको कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने विद्यालयों की उपलब्धि के संबंध में बताया तथा पूर्व प्रधानाचार्य ब्रज भूषण भारद्वाज का शामली में स्थानांतरण होने पर उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा इस विद्यालय में उनकी सेवाओं की सराहना की।

नवागत प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में और बेहतर शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे विद्या भारती के इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यरत हैं जिसमें बालक को संस्कृत शिक्षा, संस्कारित शिक्षा देकर उसका चौमुखी विकास करें। इस मौके पर स्टाफ के तमाम लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img