Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करते पकड़े, मुकदमा

  • एलम में विजिलेंस ने विभाीय टीम के साथ की छापेमारी

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: विजिलेंस टीम ने क्षेत्र के कस्बा एलम में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की तलाश में छापेमारी की। टीम ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को मौके पर हीं बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शनिवार की अल सुबह क्षेत्र के कस्बा एलम में विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर अजवेंद्र तोमर ने जेई अजय शर्मा, अनिल पटेल व लाइनमैन अमित मलिक व सुमित पंवार के साथ मिलकर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की तलाश में छापेमारी की।

टीम ने कस्बा एलम में 11 लोगों को मौके पर हीं बिजली चोरी करते पकड़ लिया। विजिलेंस टीम के आने की सूचना से बिजली चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विजिलेंस टीम की तहरीर पर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस के इंस्पेक्टर अजवेंद्र तोमर ने बताया कि कस्बे और क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img