Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

विकास अध्यक्ष और गजाली बने महामंत्री

  • नगर विकास कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: नगर विकास कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से विकास चौधरी को अध्यक्ष और गजाली अहमद को महामंत्री चुना गया।

नगरपालिका परिषद सभागार में सोमवार को हुई महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से विकास चौधरी को यूनियन अध्यक्ष, अहमद गजाली को महामंत्री, ऋषिपाल सिंह कोषाध्यक्ष, मोहम्मद ताबिश उपाध्यक्ष, नीरज गोस्वामी संगठन मंत्री, मोहम्मद आजम प्रचार मंत्री, श्रीप्रकाश को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। जबकि सुंदरलाल व अशोक कुमार मिश्रा को संरक्षक बनाया गया।

इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह निष्ठा से निर्वहन करते हुए कर्मचारी हितों को सुरक्षा प्रदान करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।

इस मौके पर विक्रम सिंह, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद आरिफ, महबूब आलम, इरशाद, मैराजुद्दीन, अबू तालिब, प्रेम, बिरला सूद, रईस अहमद, मजाहिर हसन, शकील अहमद, ओमप्रकाश, श्रीकांत, बलराम, महबूब हसन, आरिफा महबूब मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img