जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत उर्फ छोटा ने क्षेत्र के गांव धनेना, सिक्का, कुरमाली, तलवा माजरा में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर वोट मांगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि उनको मौका मिला तो वे क्षेत्र के हर गांव में सीसी सड़कें, नालियां बनवाकर विकास करेंगे। साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर सिराजुद्दीन, विनोद भैंसवाल, हरेंद्र प्रधान, जाहिद, हरबीर मलिक, जयवीर प्रधान, प्रवीण प्रधान आदि मौजूद रहे।

