जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: सूजरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है और इसके विरोध में ग्रामीणों ने गांव में ही धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर टावर लग रहा है वहां पर पहले से ही कैंसर, सांस, दिल के मरीज है और मोबाइल टॉवर के लगने से उससे निकलने वाले रेडिएशन से बीमारी और फेल सकती है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
गांव वाले चाहते है कि ये टावर गांव के बाहर आबादी से दूर लगे। अगर इसके बाद भी इसकी जगह नहीं बदली जाती तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर सुनीता, अनिता, कविता, मंजू, सविता, चमेली, श्यामो, पुष्पा, मुन्नी, संगीता, रीना, सुशीला, हरुनिशा, नुरूनिशा, कैलाशो, मंगती आदि मौजूद रहे।

