Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बारिश होते ही लूंब के ग्रामीणों पर फिर आई आफत, घरों में भरा पानी

  • तालाब का पानी गांव की गलियों से होकर मकानों में घुसा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: क्षेत्र के लूम्ब गांव तालाब के गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण गलियां और मकान जल मग्न हो गए। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गलियों में जलभराव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस समस्या से छुटकारा पाने की प्रशासन से मांग की।

ग्रामीणों का कहना कि पिछले चार माह से तालाब के गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण आस-पास गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व उच्च अधिकारियों कई बार की गई। लेकिन इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना जैसी बिमारी को देखते हुए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हल्की बारिश होते ही घरों मे गन्दा पानी भर जाता है।

जिससे बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ जाता है। कहीं जाना हो, तो इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर कृष्ण कुमार, परोपकार, संजीव, अंकित, भूरा, जोगिंदर, शीतल, उपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img