Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

प्रधान की दबंगई से त्रस्त ग्रामीणों ने दी पलायन की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर : रविवार को गांव लहचौड़ा में प्रवीण पुत्र राजेंद्र ने ग्राम प्रधान पर दबंगई का आरोप लगाते हुए गांव से पलायन की चेतावनी देते हुए ‘यह मकान बिकाऊ है’ का बोर्ड लिख दिया। प्रवीन ने बताया कि उसने ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा था और वह आगामी चुनाव की तैयारी में लगा है, लेकिन ग्राम प्रधान के परिवार के लोग लगातार धमकी देने में लगे है जिससे उनके परिवार में भय का माहौल है इसलिए वह गांव से पलायन करने के लिए तैयार हो चुके हैं।

इसके अलावा गांव के ही विकास पुत्र रामटेक, तरसपाल पुत्र परमानंद, विनोद पुत्र श्रीचंद आदि परिवार के लोगों ने भी घरों के बहार पलायन करने के बोर्ड लिख डाले हैं। इनका आरोप है कि ग्राम प्रधान कभी मुचलके कराता है तो कभी झगड़ा करता रहता है जिससे परेशान होकर वह पलायन को मजबूर हैं।

इस पर चांदीनगर थाना प्रभारी सजय कुमार गांव में पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत करते हुए समझाया। साथ ही, मकानों पर लिखा हुआ पलायन की चेतावनी का मैसेज मिटवाया। दूसरी ओर, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img