जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: यूपी लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव ने विनोद कुमार कश्यप को प्रांतीय महामंत्री बनाते हुए वेस्ट यूपी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। विनोद कुमार कश्यप के मेरठ आगमन पर मेरठ जिला लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार, मनोज कुमार और मवाना तहसील अध्यक्ष अरविन्द कुमार आदि ने तहसील परिसर में विनोद कुमार को फूलमाला पहनाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर स्वागत किए। प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश महामंत्री से संघ के बारे में चर्चा हुई है।

बता दें कि उ० प्र० लेखपाल संघ के प्रान्तीय महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हो जाने तथा पद से त्याग पत्र देने के कारण उक्त पद रिक्त हो गया था। प्रधान कार्यालय, आलमबाग, लखनऊ में प्रान्तीय कार्य समिति की आहुत बैठक में संघ विधान के अनुसार विनोद कुमार कश्यप, संगठन मंत्री, पश्चिमी जोन को प्रांतीय महामंत्री के पदीय दायित्व निर्वहन के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव को सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया।


