जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: वेटरन असोशिएशन के तत्वाधान में गौ वंश में फैली लंपी बीमारी को लेकर मुख्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बिजनौर के माध्यम से प्रेषित किया गया। हरवेंद्र राणा ने बताया कि गौ वंश में लंपी नामक बीमारी ने महामारी का रूप धारण कर लिया है और गांव के किसान गरीब मजदूर परिवार, डेरी संचालक सभी बहुत ही कठनाई से गुजर रहे हैं क्योंकि इन सभी की आय का मुख़्य स्रोत गाय के दूध पर ही निरभर करता है।
गाय हमारी आस्था का प्रतीक है और हम गाय को मां का दर्जा देते हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन को गाय की कोई चिंता नहीं है क्योंकि अभी तक ना कोई हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया, ना ही ठीक से उपचार की कोई व्यवस्था बनायी गयी और ना ही मृत्यु होने पर अन्तिम संस्कार की कोई व्यवस्था है।

