- विपिन राज ने कहा कि इंटर कॉलेज में मान्यता दिलाना पहली प्राथमिकता होगी
जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के चुनाव में वर्तमान के प्रबंधक सुधीर कुमार राणा को हराकर विपिन राज ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सिंह को चुना गया। भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ।
पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से प्रबंधक पद पर सुधीर कुमार राणा का कब्जा था। उससे पूर्व की योजनाओं में सुधीर कुमार राणा के भाई अनिल कुमार राणा प्रबंधक पद पर रहे। प्रबंधक पद के चुनाव के लिए विपिन राज ने सुधीर कुमार राणा को हराकर जीत हासिल की तथा अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार व देवेंद्र कुमार ने दो वोट से जीत दर्ज की।
कडे मुकाबले में सुधीर कुमार राणा को आठ वोट पडे, जबकि विपिन राज को नौ वोट पडे़। इस मुकाबले में प्रबंधक पद का ताज विपिन राज के सर बंधा। मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद विपिन राज ने कहा कि भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बहुत जल्द इंटर कॉलेज में मान्यता दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
जिससे छात्राएं स्थानीय स्तर पर बारहवी कक्षा की पढाई पूरी कर सके। चुनाव में मोहित कुमार राणा की भूमिका पर प्रबंधक विपिन कुमार राज ने बताया कि उनका व उनके समर्थन वोटरों का एक मात्र लक्ष्य है कि वह शिक्षा की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देंगे।

