जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: नगर पंचायत से ‘आप पार्टी’ के भावी प्रत्याशी बताते हुए एक व्यक्ति ने दूसरी पार्टियों के संभावित प्रत्याशियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। दूसरी वीडियो में उक्त व्यक्ति नगर पंचायत चरथावल अध्यक्ष पद पर लगातार त्यागी और बनिया प्रत्याशियों पर जातीय टिप्पणी करते हुए उनकी जीत पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।
‘चरथावल में गुंडो को जिताया तो ये औसत पूरा कर लेंगे’
यह वीडियो आप के प्रत्याशी रहे आफताब आलम उर्फ चुन्नु का बताया जा रहा है। जिसमें आफ ताब अपने आपको आम आदमी पार्टी का भावी प्रत्याशी बता रहे हैं। आफताब लोगों को आगाह करते हुए कहते है,’नगर पंचायत की हालत खस्ता है, नालियां खराब है सड़के खराब है। चोरों से सावधान रहना। 5-6 चोर आपके बीच आ रहे हैं. चरथावल के गुंडो में से एक भी गुंडे काे जिताने का काम किया तो ये गुंडे अपना अगला-पिछला औसत पूरा कर लेंगे। चरथावल के लोगों से विनती करता है। उसे वोट भी दें और सपोर्ट भी। गुंडो से बचने का काम करो।
तगा-बनिया, तगा-बनिया समझ नहीं आया सिस्टम:आफताब
अपने को आम आदमी पार्टी नेता होने का दावा करने वाले आफताब उर्फ चुन्नु अपनी दूसरी वीडियो में नगर पंचायत चरथावल में विजित होते रहे प्रत्याशियों पर भी जातीय टिप्पणी करता नजर आता है। वायरल वीडियो में आफताब कह रहा है कि यह सिस्टम समझ नहीं आया कि यहां तगा और बनिया प्रत्याशी ही जीतते आ रहे हैं।

