Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

भारत-बांग्लादेश: एक विकेट पर 50 रन के पार टीम इंडिया, क्रीज पर हैं विराट और ईशान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चटग्राम में है। सीरीज हार चुकी भारतीय टीम इस मैच में अपना सम्मान बचाने उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश की कोशिश क्लीन स्वीप करने पर होगी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

12:21 PM, 10-DEC-2022
भारत का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर है। किशन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। वहीं, विराट भी क्रीज पर नजरें जमा चुके हैं और अब बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

12:19 PM, 10-DEC-2022
भारत ने पावरप्ले में एक विकेट पर 45 रन बनाए
पावरप्ले का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। शिखर धवन के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन और विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की है और भारत को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं।

12:12 PM, 10-DEC-2022
भारत का स्कोर 30 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 30 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और विराट कोहली क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं। सात ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं।

12:01 PM, 10-DEC-2022
भारत का पहला विकेट गिरा
15 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शिखर धवन आठ गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। धवन इस सीरीज में लगातार फेल हुए हैं। तीसरे मैच में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए।

11:36 AM, 10-DEC-2022
भारत की धीमी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की है। शिखर धवन और ईशान किशन ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की है। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के एक रन है।

11:08 AM, 10-DEC-2022
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

बांग्लादेश: एनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), यासिर अली, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद।

11:06 AM, 10-DEC-2022
भारतीय टीम में दो बदलाव
इस मैच में भारत की कप्तानी लोकेश राहुल कर रहे हैं, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। चोटिल रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, दीपक चाहर की जगह कुलदीप यादव टीम के साथ जुड़े हैं।

11:03 AM, 10-DEC-2022
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। यासिर अली और तस्किन अहमद को इस मैच में मौका दिया गया है। वहीं, नजमुल हसन शान्तो और हसन महमूद टीम का हिस्सा नहीं हैं।

10:09 AM, 10-DEC-2022
रोहित की चोट से बढ़ी परेशानी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी चोट ने भारतीय टीम की परेशानी बढ़ा दी है। दूसरे मैच में वह चोट के बावजूद बल्लेबाजी के लिए आए थे, लेकिन भारतीय टीम को मैच नहीं जिता सके। इस मैच में उनकी जगह ईशान किशन या राहुल त्रिपाठी को मौका मिल सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img