Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

मेरठ: सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: 19 हज़ार फीट की ऊंचाई पर देश सेवा कर रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी वीरेंद्र कुमार सियाचिन ग्लेशियर पर शहीद हो गए। 14 अप्रैल की सुबह अचानक से सांस लेने में उन्हें दिक्कत होने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार 17 अप्रैल को उनके शहीद होने की जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार फेज द्वितीय निवासी सूबेदार वीरेंद्र कुमार 143 मध्यम तोपखाना में तैनात थे। वह पिछले लगभग सात महीने से सियाचिन में तैनात थे। मूल रूप से भदौड़ा गांव निवासी वीरेंद्र अभी तक सेना में 23 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके थे। उनके परिवार में पत्नी रीना शर्मा सहित तीन बच्चे है। बड़ी बेटी कशिश 14 वर्षए मुस्कान 11 वर्ष और एक बेटा विवान सात वर्ष है।

शहीद वीरेंद्र कुमार का छोटा भाई कुलदीप शर्मा भी सेना में है। सेना के अधिकारियों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम करीब चार बजे तक मेरठ आने की संभावना है। बेटे की शहादत की खबर सुनकर जहां माता पिता का बुरा हाल है। वहीं शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img