Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

विशु राजा बनाए गए कैराना के नये एसडीएम

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: डीएम जसजीत कौर ने एक नवंबर 2021 को संदीप कुमार को कैराना एसडीएम का कार्यभार सौंपा था। उनके स्थान पर तैनात एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया था। करीब 7 माह के कार्यकाल के बाद डीएम ने बुधवार को एसडीम संदीप कुमार का स्थानांतरण कर दिया। उनके स्थान पर ऊन तहसील में तैनात विशु राजा को कैराना का नया एसडीएम बनाया गया हैं। कैराना एसडीएम रहें संदीप कुमार को शामली न्यायिक एसडीएम बनाया गया हैं। बताया गया कि जल्द ही उनका प्रमोशन होने वाला हैं।

बुधवार को नवनियुक्त एसडीएम ने कैराना तहसील में पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। नवनियुक्त एसडीएम के सामने कैराना में वर्षों से चलने वाले अवैध डग्गामार वाहनों, अवैध बस टैक्सी स्टैंड बंद कराने, अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटवाने तथा नगर में रेहडी ठेली वालों के लिए खड़े होने की व्यवस्था कराने सहित अन्य कई तरह की चुनौतियां सामने हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img