Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

भारत के आखिरी गांव से आवाज उठा बलरामपुर में विश्वविद्यालय बनाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: जिले में विश्वविद्यालय स्थापित कराए जाने को लेकर बलरामपुर मुख्यालय से 80 किमी दूर भारत का आखिरी गांव नरिहवा से आवाज उठी है कि विश्व विद्यालय बलरामपुर में बने। वही बुधवार को कलेक्ट्रेट बलरामपुर में युवा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विश्व विद्यालय की मांग को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री से मिलकर बलरामपुर में विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की है वही 16000 जनता ने पोस्टकार्ड सीधे मुख्यमंत्री को भेज कर विश्वविद्यालय बनाने की अपनी भावना लिख भेजी है,बलरामपुर जनता की मांग हमे चाहिए विश्वविद्यालय।

बलरामपुर के वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में संभवतः यह पहला आंदोलन है जो उच्च शिक्षा के विषय को लेकर अपने मूल अधिकार के लिए हो रहा है। यह आन्दोलन “बलरामपुर” की जनता सड़कों पर उतरकर कर रही है। यह आंदोलन, पोस्टकार्ड अभियान और हस्ताक्षर अभियान लगातार चलता रहेगा। हम लोगों का लक्ष्य एक लाख पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री जी को भेजना है। इस लक्ष्य को पूरा करने में आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है। पहली बार बलरामपुर की जनता अपने अधिकार और अपने बच्चों के भविष्य की लड़ाई लड़ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Salman Khan: सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी हालत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: रील के चक्कर में रफ्तार का कहर, नाबालिग की स्कॉर्पियो से युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका साउथ थाना...
spot_imgspot_img