Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया चौथा दिन

  • पक्काघाट मंदिर में सफाई व गौरीपुर के एक स्कूूल में लगाए पौधे

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज के स्वंयसेवकों ने चौथा दिन पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने बागपत के पक्काघाट मंदिर में सफाई अभियान चलाया और गौरीपुर गांव के एक कालेज में पौधारोपण किया।

नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज के स्वंयसेवकों ने चौथे दिन रविवार को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हुए बागपत के पक्काघाट मंदिर में साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रदीप ढाका, डा. उमलेश व डा. गीता के नेतृत्व में पौधों की नराई की गयी और नए पौधे लाए।

प्राचार्य डा. अनिल कुमार ने कहा कि पर्यावरण वह आवरण है, जो जीवन के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करता है। प्राकृतिक पर्यावरण जहां हमें आॅक्सीन देता है वहीं हमारे द्वारा तैयार किया गया पर्यावरण हमारे जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। वहीं गौरीपुर गांव के एक कालेज में विशेष शिविर ने स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया और वहां पौधारोपण किया।

सतेन्द्र चौहान ने स्वंयसेवकों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि साफ सफाई के माध्यम से हम बीमारियों को दूर कर सकते है। कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन में स्वंयसेवकों ने गांव में सफाई अभियान चलाया और ऐसे स्थान का चयन किया जहां सफाई के लिए सामूहिक श्रम की आवश्यकता है। इस मौके पर अक्षय, इनामुल, अभिषेक, विवेक, आदिल, आशुतोष, निशांत, शुऐब राजा, अंशुल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img