Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बंगाल चुनाव: सातवें चरण की 34 सीटों पर मतदान शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी आज विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 34 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। 86 लाख से अधिक मतदाता 284 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

34 सीटों पर मतदान शुरू                                      

पश्चिम बंगाल में विधानसभा के सातवें चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज विधानसभा की 34 सीटों के लिए मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारियों ने किया मॉक पोल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा के सातवें चरण के मतदान के लिए आज आसनसोल में एक मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारियों ने मॉक पोल किया।

कोविड नियमों का कराया जाएगा सख्ती से पालन

आयोग के सूत्रों ने बताया कि चुनाव के चौथे चरण  के मतदान में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत को देखते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 12,068 पोलिंग बूथों पर केंद्रीय बलों की 796 कंपनियों को तैनात किया गया है। मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकाल का भी कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img