Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। इस पद के लिए पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक मल्लिकार्जुन खरगे और सबसे लोकप्रिय नेताओं में जगह बनाने वाले शशि थरूर के बीच टक्कर है। इन चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को करीब 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कोई अध्यक्ष मिलेगा।
क्या है कांग्रेस में चुनावी प्रक्रिया?

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 9000 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यह लोग सीक्रेट बैलट के जरिए अपनी पसंद के नेता को चुनेंगे। पीसीसी के यह प्रतिनिधि हर पांच साल में कार्यकर्ताओं द्वारा चुने जाते हैं
कहां हो रही वोटिंग, कब तक चलेगी?

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली में स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर के अलावा देशभर में भी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बताया गया है कि भारत में कुल 68 जगहों पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी है। सभी प्रतिनिधि अपने राज्यों से अध्यक्ष पद के लिए वोट करेंगे। उनके लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग का समय तय किया गया है।

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए मतदान के लिए खास तैयारियां की गई हैं। चूंकि कांग्रेस के कई कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हैं, इसलिए वे कर्नाटक में राहुल गांधी के साथ ही वोट दे सकेंगे। इसके अलावा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे अपने गृह राज्य कर्नाटक और शशि थरूर केरल में वोट डालेंगे।

मतदाताओं को वोटिंग के लिए मतपत्र दिए जाएंगे। इनमें ही इसमें वे अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे टिक (यानी चेक) का साइन बनाकर वोट कर सकेंगे। वोटिंग प्रक्रिया पूरी तरह गुप्त होगी।

मतदान का समय खत्म होने के बाद सभी राज्यों में मतपेटियों को सील कर के इन्हें दिल्ली लाया जाएगा और पार्टी मुख्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 19 अक्तूबर यानी बुधवार को यह बक्से खोले जाएंगे। जिस भी उम्मीदवार को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img