Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए मतदान कल

  • 39 जिलों में होगा मतदान, चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं 63 प्रत्याशी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कल यानि सोमवार को मतदान होगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि 39 जिलों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 44 प्रत्याशी और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। दो फरवरी को मतगणना बरेली, झांसी, गोरखपुर एवं कानपुर में सुबह आठ बजे से होगी।

तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 6.32 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 3.93 लाख पुरुष एवं 2.39 लाख महिला मतदाता हैं। इसके लिए 826 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 53.92 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 35 हजार से अधिक पुरुष एवं 18 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 238 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 594 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 234 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

इन जिलों में होगा मतदान

प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदांयू, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी तथा अंबेडकरनगर में मतदान होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img