Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

पंजाब में मतदान: अभी भी लाइनों में लगे हैं लोग, कई जगह हुई हिंसक झड़प

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: पंजाब में रविवार को छिटपुट घटनाओं के बीच निकाय चुनाव संपन्न हो गए। मतदान का समय शाम चार बजे तक का था लेकिन जो लोग चार बजे तक लाइन में लग गए थे, उन्हें मतदान का अधिकार मिलेगा। पंजाब में अभी तक 63 फीसदी मतदान हुआ है।

प्रदेश में कई जगह मारपीट की घटनाएं सामने आई। तरनतारन के कस्बा पट्टी के वार्ड नंबर 7 में नगर काउंसिल चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने समर्थकों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मनवीर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेसी समर्थकों के इशारे पर लाठीचार्ज किया और गोलियां चलाई।

मनवीर सिंह ने दावा किया कि पुलिस की गोली से वह जख्मी हुआ है और पुलिस के लाठीचार्ज से उसे गंभीर चोट लगी है। तरनतारन के एसएसपी ध्रुमन एच निंबले ने कहा कि पुलिस ने बेवजह झगड़ा करने वाले लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया था। पुलिस की तरफ से कोई गोली नहीं चलाई गई। फिलहाल पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अबोहर के वार्ड नं. 49 में फर्जी मतदान का विरोध करने पर जब प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो अकाली दल और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पोलिंग बूथ से बाहर आ गए। वहीं भाजपा और कांग्रेस में झड़प हो गई। कुछ लोगों ने भाजपा के टेंट उखाड़ दिए और चुनाव सामग्री इधर-उधर बिखेर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मुक्तसर में कोटकपूरा रोड पर वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी व काउंसिल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादविंदर सिंह यादू व उनके साथी सुधीर शर्मा पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गई। देर रात वार्ड नंबर 18 में भी मारपीट हुई। इस मारपीट में भी कांग्रेसी जख्मी हुए बताए जाते हैं। देर रात चुनाव से पहले थाना सिटी पुलिस ने रात दो बजे के आसपास वार्ड नंबर 18 से अकाली प्रत्याशी टेक चंद बत्रा व उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया। उन पर कांग्रेसियों के साथ मारपीट के आरोप हैं।

इसके विरोध में आधी रात को करीब तीन बजे शिअद विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी भी थाने जा सिटी पहुंचे। वहीं गिद्दड़बाहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के संवेदनशील माने जा रहे वार्ड नंबर 2, 3, 10 व अन्य का कार्यकर्ताओं के साथ मुआयना किया। राजा वड़िंग ने कहा कि बेहद शर्मनाक बात है कि कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कांग्रेसियों के साथ ही धक्केशाही हो रही है।

राजपुरा में कांग्रेस पर बूथों पर कब्जा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सभी पार्टियों के एजेंटों को बाहर निकाल उनसे मारपीट की गई और मशीनों के बटन दबाए गए। बठिंडा में निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 14 में फर्जी वोट डालने पहुंचे लोगों को पोलिंग स्टाफ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उन लोगो को पुलिस ने छोड़ दिया। भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरा ने राज्य के चुनाव आयोग को वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लिखित शिकायत भेजकर कारवाई की मांग की है।

जगरांव के वार्ड नंबर तीन में बाद दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब जाली मतदान को लेकर कांग्रेसी, आप और आजाद प्रत्याशी में विवाद हो गया। पुलिस को जैसे इस घटना की सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी को वहां से हटा दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी बलवीर कौर का कहना है कि आजाद प्रत्याशी ने वोट पर्ची के पीछे अपना चुनाव चिन्ह छपवा रखा है। इस वोट पर्ची को घर घर बांटा जा रहा है। वहीं कुछ बाहरी लोगों से जाली वोट डालने का काम कर रहे है। इस घटना की सूचना मिलने पर आप विधायक सर्वजीत कौर माणूके भी मौके पर पहुंची।

होशियारपुर के गढ़दीवाला में किसानों ने भाजपा देहात के अध्यक्ष संजीव मिन्हास को घेर कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। भाजपा का आरोप है कि उनके दो प्रत्याशियों के साथ भी मारपीट की गई है। रोपड़ के वार्ड नंबर 14 में अकाली और कांग्रेसी समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img