Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

काम की खबर: अपनी Savings को लगाना चाहती हैं कहीं अच्छी जगह? इस योजना से मिल सकता है आपको बेहद लाभ,निवेश करने पर मिलेगा अच्छा Return

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज का टाईम ऐसा है कि बिना सेविंग्स के गुजारा नहीं है। चाहे वह महिला हो या पुरूष दोनों के जीवन में बचत एक बहुत जरूरी चीज है। जिंदगी में कब आपको पैसे की जरूरत पड़ जाए नहीं पता होता। इसलिए हमें अपने पैसे को किसी न किसी जगह निवेश करना चाहिए। इससे आपको भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। तो य​ह खबर आज हम महिलाओं के लिए लाएं हैं।

दरअसल, आज का समय ऐसा है कि​ सिर्फ पुरूष के नौकरी करने से घर नहीं चलता है। महिलाओं को भी अपना घर चलाने के लिए नौकरी करनी पड़ती है। लेकिन महिलओं को यदि अपनी बचत को सही जगह लगाना नहीं आता है और कुछ अच्छी स्कीम की तलाश कर रही हैं तो हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बहुत ही लाभदायक चीज बताने जा रहे हैं। इस स्कीम से आपको निवेश करने पर अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इस स्कीम के बारे में…

महिला बचत पत्र योजना

दरअसल, महिलाओं के लिए बचत योजना के तौर इन दिनों बहुत सी योजनाएं हैं। जिनमें निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। ऐसी ही एक योजना है महिला सम्मान बचत पत्र योजना। यह भारत सरकार की ओर से शुरू की गई एक विशेष बचत योजना है। 1 अप्रैल 2023 से यह योजना भारत में लागू हुई थी। इस योजना में महिलाओं को काफी अच्छा इंटरेस्ट मिलता है।

आपको बता दें कि, यह स्कीम दो साल के लिए होती है। इसमें कम से कम एक हजार रुपये जमा किए जा सकते हैं। तो वहीं अधिकतम इस योजना में 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इस योजना में हर तीन महीने पर खाते में ब्याज जमा किया जाता है।

कितना इंटरेस्ट मिलता है?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में महिलाओं को निवेश करने के लिए अच्छा खासा ब्याज भी मिलता है। फिलहाल बात की जाए तो इस योजना में 7.5% की दर से प्रति वर्ष ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना में महिलाओं को टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। अगर इस योजना में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक खाता खोल सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img