Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

रोहटा रोड पर वक्फ प्रॉपर्टी की होगी जांच

  • फाजलपुर स्थित कब्रिस्तान में बिल्डर द्वारा अवैध निर्माण का मामला
  • शिकायत को लेकर डीएमओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
  • नवनियुक्त डीएमओ बोले-वक्फ प्रॉपर्टियों की सुरक्षा होगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में खुर्द बुर्द हो रही वक्फ प्रॉपर्टी की सुरक्षा की जाएगी और जिन जिन वक्फ प्रॉपर्टियों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं उन्हें माफियाओं के चुंगल से मुक्त कराया जाएगा। यह कहना है जिले के नवनियुक्त अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम का। पिछले काफी समय से रिक्त चल रहे इस पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद रुहेल आजम ने साफ कर दिया कि जिन भू माफियाओं ने वक्फ प्रॉपर्टी कब्जा रखी है

उस प्रॉपर्टी को उनके चुंगल से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। दूसरी ओर नवनियुक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमओ) से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और रोहटा रोड (फाजलपुर) स्थित वक्फ कब्रिस्तान में हो रहे अवैध निर्माण का मामला उठाया। भाजपा नेता काजी शादाब के नेतृत्व में डीएमओ से मिले उक्त प्रतिनिधिमंडल का आरोप था कि फाजलपुर स्थित वक्फ कब्रिस्तान संख्या 2920 की भूमि पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों का आरोप था कि जिले में कई वक्फ प्रॉपर्टियां खुर्द बुर्द हो रही हैं तथा इन पर भूमाफियाओं की नजर है। इस पूरे प्रकरण पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि रोहटा रोड स्थित वक्फ प्रॉपर्टी को लेकर जो शिकायत उन्हें मिली है उसकी गहनता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने डीएमओ के समक्ष वक्फ प्रॉपर्टी पर कब्जे के अलावा जिले में हो रहे प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की भी मांग की। इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने नवनियुक्त डीएमओ का स्वागत किया। इस अवसर पर हाजी शीराज रहमान, मुख्तियार अली हाशमी, दिलदार सैफी और जैनुल राशेदीन आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img