Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

चेतावनी बिंदू पर गंगा का जलस्तर

  • बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज में लगातार हो रही कमी
  • गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से ग्रामीण खौफजदा

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: खादर क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है, लेकिन कई जगहों से तटबंध धराशाई होने के कारण बाढ़ का पानी खेतों और गांवों में भरा है। बिजनौर बैराज पर तैनात जेई पीयूष कुमार के अनुसार बिजनौर बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदू 219.5 पर है।

05 18

पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश और बैराज बिजनौर से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा किनारे बसे दर्जनों गांव बुरे दौर से गुजर रहे हैं। दो सप्ताह बीतने के बाद और गंगा नदी के जलस्तर में रोज हो रहे उतार-चढ़ाव से कई गांव चारों तरफ से पानी से घिरे हैं। जबकि संपर्क मार्गों पर 2-3 फीट पानी भरा है।

06 20

बिजनौर बैराज पर तैनात जेई पीयूष कुमार के अनुसार बुधवार को बिजनौर बैराज से गंगा नदी में 1 लाख 35 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा था, जबकि हरिद्वार से 1 लाख 21 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा है। जिससे देर रात बिजनौर बैराज के डिस्चार्ज में वृद्धि होने की उम्मीद है। देर शाम बढ़ा डिस्चार्ज आज हस्तिनापुर खादर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिससे गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।

जलभराव से गांवों में बढ़ने लगी समस्याएं

लगभग दो सप्ताह पूर्व गंगा में आई भयंकर बाढ़ अपने पीछे लोगों के लिए मुसीबतें छोड़ गई। जो जलस्तर कम होने के बाद भी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। फसलें नष्ट होने के कारण पशुओं को चारे की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। गंगा के पानी में बहकर आई सिल्ट गांवों के मुख्य मार्गों पर जमा होने के कारण आवागमन में दिक्कतें आ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img