Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

‘वॉर 2’ का ट्रेलर आउट: ऋतिक Vs जूनियर एनटीआर, हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर भिड़ंत!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! साल की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आज आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच ज़बरदस्त क्लैश देखने को मिला, जिसने यह साफ कर दिया है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ड्रामा भरपूर देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर भी छा गया है।

कियारा आडवाणी भी हैं शामिल

बता दें कि, ‘वॉर 2’ के ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर समेत फिल्म की पूरी कास्ट की झलक देखने को मिली है। जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। ट्रेलर के सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।

जूनियर एनटीआर निगेटिव रोल में आए नजर

दरअसल, ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में उनका अंदाज और दमदार किरदार देखकर लगता है कि जूनियर एनटीआर के लिए बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए ‘वॉर 2’ एक बेहतर विकल्प है।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘वॉर 2’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ‘वॉर 2’ 2019 में आई ‘वॉर’ का अगला पार्ट है। ‘वॉर’ में जहां ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वहीं इस बार ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ भिड़ंत करते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...
spot_imgspot_img