Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

हमलारोपियों के विरूद्ध कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी

  • पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के गांव लौहड्डा के ग्रामीणों का आरोप है कि कातिलाना मिला करने के आरोपियों के विरूद्ध पुलिस कोई कारवाई नहीं कर रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली के कारण आरोपी न केवल खुले घूम रहे है बल्कि वह चुनाव भी लड़ रहे हैं।

आरोप है कि आरोपी पीड़ितों पर फैसले का दबाव बना रहे हैं और फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने मंगलवार को आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मंगलवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और इस संबंध में एसपी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी है।

गांव लौहड्डा निवासी सागर शर्मा के अनुसार गत 24 मार्च को बड़ौत – मेरठ मार्ग पर राजेंद्रनगर के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसे बचाया था। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित के चाचा व चचेरे भाई के साथ भी मारपीट की थी।

इस संबंध में पीड़ितों की तरफ से पांच लोगों को नामजद करते हुए दस लोगों के विरूद्ध कोतवाली बड़ौत में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी न केवल खुले घूम रहे हैं बल्कि ग्राम पंचायत का चुनाव भी लड़ रहे हैं।

पीड़ितों का आरोपी व आरोपी उन पर फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं और फैसला न करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों ने मंगलवार को एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया और एसपी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी। इस अवसर पर जगरोशन, जगत सिंह, मनोज, पिंकू, पिंटू प्रधान, राजेंद्र, रवि प्रधान, जोगेंद्र , सुरेश, संजीव, अंकित व रणवीर आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img