Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

वाशिंग मशीन लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, चालक को मिली क्लीन चिट

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: वाशिंग मशीन लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट की 185 मशीन बरामद की हैं। शेष सात मीशीनों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त एक केंटर व एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 16 जनवरी की रात्रि करीब 8 बजे तीन बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र में वाशिंग मशीनों से लदा कंटेनर लूट लिया था। कंटेनर में 192 मशीन लदी थी। यह मशीन कंटेनर चालक तिरमल सिंह देहरादून से गाजियाबाद लेकर जा रहा था।

बताया गया है कि कंटेनर में जीपीएस लगा था। सीओ सिटी ने बताया कि देहरादून से चलने के बाद चालक बड़ौत में एक होटल पर खाना खाने के लिए रूका था। इसी दौरान होटल में पहले से मौजूद एक बदमाश हिमांशु से उसकी मुलाकात हुई। वह भी केंटर चलाता है। उसने कंटेनर चालक को वहां पर शराब पिलाई और चालक के बहोश हो जाने के बाद उसने अपने दो अन्य साथियों सोनू व इदरीश उर्फ दिस्सा को भी वहां बुला लिया।

इसके बाद वह चालक को कंटेनर में लेकर वहां चल दिये। हरियाणा में राई क्षेत्र में जाने के बाद बदमाशों ने चालक को वहीं डाल दिया और कंटेनर वापस लेकर बड़ौत लेकर पहुंचे। इस दौरान कंटेनर मालिक ने कंटेनर में के साथा कुछ गडबड़ होने की सूचना दी। उसने कंटेनर की लोकेशन बड़ौत व बागपत के बीच होना बताया था।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंटेनर को बरामद कर लिया था और कंटेनर में मात्र 56 मशीन ही थी। सीओ ने बताया कि मशीनों को ठिकाने लगाने के लिए दूसरे वाहनो में अदला बदली करते समय दो बदमाश सोन व इदरीश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उनसे मिली जानकारी के आधार पर 185 मशीन बरामद कर ली। शेष सात मशीनों को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह तीनों भी चालक बताये गए हैं। हिमांशु गांव बिजरौल, सोनू जनपद शामली के गांव पुरमाफी तथा इरशाद गांव कौताना रोड बड़ौत के रहने वाले हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img