Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गुज्जरपुर की बस्ती में जलभराव, एसडीएम से निकासी की मांग

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ऊन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसडीएम ऊन मणि अरोरा को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव गुजज्जरपुर की बस्ती में गंदे पानी की निकासी, सड़क निर्माण एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी ने एसडीएम ऊन मणि अरोरा को प्रार्थना पत्र सौंपा।

जिसमें बताया कि गांव गुज्जरपुर में गंदे पानी की उपयुक्त निकासी नही होने से गांव की बस्ती में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। एसडीएम ऊन ने समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। एसडीएम ऊन मणि अरोरा ने बताया कि प्रत्येक मामले को गम्भीरता से लिया जा रहा है।

मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है जिनका शीघ्रता से निस्तारण कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताय कि ऊन ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत बीनामजरा (अब्दाननगर) मे तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराये जाने को लेकर अशवनी शर्मा (सीगंरा) व राजेन्द्र गोल्डी के नेतृत्व में तथा शामली जिला कांग्रेस कमेटी के बेनर तले ग्रामीण महिलाओं द्वारा पर प्रदर्शन किया गया था। जिसके लिए जिलाधिकारी शामली को मुख्यमंत्री के नाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया था।

इस अवसर पर अवश्वनी शर्मा, धीरज उपाध्याय, महीपाल शर्मा, प्रीतम शर्मा, सचिन शर्मा सुरेश सैनी, रामशरण नामदेव, रूपक तोमर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img