Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

हम सबने है ठाना, सर्वेक्षण में शामली को नम्बर बनाना

  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को निकाली जागरुकता रैली

जनवाणी संवाददाता |

शामली: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में शामली नगर को नंबर वन बनाने के लिए ‘हम है तैयार’ विषय को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा वीवी इंटर कॉलेज से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

गुरुवार को नगर पालिका परिषद शामली द्वारा शहर के वीवी इंटर कॉलेज से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में शामली शहर को नंबर वन बनाये जाने के लिए ‘हम है तैयार’ विषय को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह व संरक्षक स्कूल प्रबंधक कार्यकारिणी संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस वीवी इंटर कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, डा. मनोज शर्मा, विजय कुमार, दीप कुमार पांडे, मनोज कुमार, शशिकांत, दीपक चंद्रा, विनय आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img