Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव के लिए हम तैयार, पर सपा की नीयत खराब, लगा रही अड़ंगा: केशव मौर्य

  • अपनी पार्टी एक नेता के भाई के माध्यम से अड़चन पैदा कर रही समाजवादी पार्टी: उपमुख्यमंत्री
  • निकाय चुनाव में देरी पर केशव ने सपा को बताया दोषी, कहा सपा की मानसिकता दलित, पिछड़ा और महिला विरोधी
  • सांविधानिक प्रावधानों के अनुरूप चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार
  • महिला और एससी और पिछड़ा समाज के बढ़ते प्रतिनिधित्व से घबराई सपा, चुनाव कराने में डाल रही अड़ंगा
  • बोले केशव, न्यायालय का हर आदेश का पालन करेगी सरकार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: निकाय चुनावों के बढ़ते इंतज़ार के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को दोषी बताया है। उन्होंने कहा है कि सपा नहीं चाहती कि समय पर चुनाव हों, इसलिए अड़ंगा डालने के लिए सपा ने अपने पार्टी के एक बड़े नेता के भाई के माध्यम से अड़चन पैदा कर रही है। योगी सरकार और भाजपा समय पर निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है।

बुधवार को दिए अपने बयान में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी को लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भरोसा नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेताओं की मानसकिता दलित और महिला विरोधी है। वंचित तबके के बढ़ते प्रतिनिधित्व से समाजवादी पार्टी घबराई हुई है। सपा को आशंका है कि अगर इस वक्त चुनाव हुए तो शहरी निकायों में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सपा अपने पार्टी के एक बड़े नेता के माध्यम से अड़ंगा डालने की कोशिश कर रही है।

योगी सरकार द्वारा लागू आरक्षण रोस्टर को संविधान अनुकूल बताते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा संगठन और उत्तर प्रदेश सरकार की सांविधानिक प्रावधानों के अनुरूप समय पर निकाय चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा समय पर चुनाव हों, ताकि शहरों के नियोजित विकास की गति और तेज हो सके। केशव मौर्य ने कहा कि मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है, न्यायालय का जो भी आदेश होगा, सरकार उसका पालन करेगी। लेकिन आज अपनी हार तय जानकार वह चुनाव में अड़ंगा डालने की नाकाम कोशिश कर रही है। चुनाव जब भी होंगे, जनता सपा को इसका जवाब जरूर देगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img