Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

हम बदलेंगे, युग बदलेगा का दिया संदेश

  • दीप यज्ञ के साथ हुआ वेद प्रचार सप्ताह का समापन

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: गायत्री शक्ति पीठ की ओर से वेद प्रचार सप्ताह के समापन कार्यक्रम में वेदों के महत्व को विस्तार से समझाते हुए वेद प्रचार सप्ताह का समापन भव्य दीप यज्ञ के साथ विधि विधान से किया गया।

नजीबाबाद-बिजनौर पर जय नगर कालौनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर युवा मंडल के सदस्यों योगेश, प्रशान्त व आशु ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्रों के साथ गायत्री साधकों से आहुतियां समर्पित करवाईं। धर्मपाल सिंह व अन्नू देवी ने वेदों का पूजन किया।

व्यवस्थापक डा.दीपक कुमार ने कहा कि अपना सुधार ही समाज की सबसे बड़ी सेवा है। अप्प दीपो भव अर्थात अपने दीपक स्वयं बनें। अपना मूल्य समझें और विश्वास करें कि हम स्वयं संसार के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। आत्म विश्वास जगाकर आशावादी बनें।

मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं ही है। उन्होंने गायत्री साधकों को हम बदलेंगे युग बदलेगा का संदेश जीवन में साकर करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दीपकों के प्रकाश में सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर कृष्णा, निशा, सोनू व प्रतीक्षा ने वेदों की स्थापना करवाई। कार्यक्रम में राज भटनागर, कमल शर्मा व जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img