जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बुधवार को बिजनौर लोकसभा के सांसद चंदन चौहान ने हस्तिनापुर विधानसभा के बाढ़ ग्रस्त गांवों में दौरा किया। सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने बताया है कि हस्तिनापुर में हाल ही में आई बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं और कई गांवों का संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है। गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर और बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बाढ़ के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है और लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
सांसद चंदन चौहान ने परीक्षितगढ़ ब्लॉक के खरखाली व मीरपुर साधु नंगली में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया मौके पर मौजूद एसडीएम व एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी को दिशा निर्देश दिए। उसके बाद मखदूमपुर व बस्तौरा नारंग में ग्राम वासियों से मिलकर बाढ़ द्वारा आए समस्याओं से ग्राम वासियों ने अवगत कराया। सांसद ने ग्राम वासियों को आश्वासन दिया है कि वह जल्द जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से मिलकर यहां की समस्याओं का समाधान करेंगे। उसके बाद हस्तिनापुर चांदपुर मार्ग का निरीक्षण किया जो बाढ़ के कारण ध्वस्त हो गया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा, परीक्षितगढ़ ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, गुड्डू प्रधान, मेहरपाल काकरान, अक्षय अटलपुर, पिंटू देशवाल, अर्जुन काली, मोहित अगवानपुर, मोहित मारखपुर, अंकित सोना, नितिन सोना, कामेश गुर्जर आदि मौजूद रहे। मानसून: तीन घंटे में 50.1 मिमी हुई बारिश

