जनवाणी संवाददाता |
तीतरों: पुलिस ने गांव भावसा के जंगल में चल रही हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। गांव भावसा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथियार बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा।
पुलिस को जंगल मे चल रही फैक्ट्री से 315बोर की दो पौनी रायफल, 12बोर की एक पोना तमंचा, 12बोर की एक पोनी बन्दूक, 32 बोर की दो रिवाल्वर, 312 बोर का एक तमंचा, 315बोर का एक तमंचा, 29कारतूस जिन्दा 315बोर, 8कारतूस जिन्दा 32बोर, 12 बोर के छ कारतूस, एक खोका 315बोर तथा ड्रिल मशीन, शिकंजा, डाईमशीन, छोटा गैस सिलेन्डर, छोटा गैस चूल्हा, चेम्बर स्कू्र, लोहे की छैनी, तिकोरा, रेती, आरी, रमा, लोहे राड, गिटटी, चाप सहित अनेकों उपकरण बरामद किये हैं।
पुलिस ने मौके से पकडे गये आरोपी गांव भावसा निवासी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष छोटे सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना तीतरों मे आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत चार मामले दर्ज है तथा उसके उपर दूसरे गंगोह, गढी पुख्ता आदि सहित कईं थानो मे पहले से ही मुकदमे दर्ज है जिनमें वह जेल जा चुका है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी कृष्णपाल कश्यप लोगों की डिमान्ड पर खुद ही अवैध शस्त्र बनाकर बेचता था जिनमें वह तमंचा 4500 रुपये में, रिवाल्वर 15000 रुपये में, रायफल 15000 व बन्दूक 17000 में बेचता था।

