- चरथावल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जनवाणी संवादाता |
चरथावल: चरथावल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा,एक जिंदा व एक खोखा करतूस बरामद करने का दावा भी किया है। पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में थाना नई मंडी से वांछित चल रहा था पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह को सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में थाना नई मंडी से वांछित आरोपी घिस्सूखेडा मोड़ पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा पुलिस चैकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी की घेंराबंदी की तो वह पुलिस को देखते ही फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस नेभी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोनू हसन पुत्र समीम अहमद निवासी ग्राम पावटी खुर्द बताया। पुलिस ने आरोपी के पास एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया की पकड़ा गया आरोपी थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

