Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Weather: उत्तर भारत में मौसम में बदलाव, दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह हल्की बारिश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश के विशेषकर उत्तर भारत का मौसम रविवार से बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

राज्यों और तारीखों के अनुसार मौसम की स्थिति:

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: 15 मार्च को बारिश की संभावना।

हिमाचल प्रदेश: 15 और 18 मार्च को बारिश और तूफानी हवाएं।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश: 15 और 16 मार्च को बारिश और गरज-चमक।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 16 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना।

मौसम विभाग ने कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में रविवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा सोमवार और बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ है।

पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.2°C दर्ज किया गया। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 33.6°C था। मौसम विभाग ने बताया कि 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बादलों की गतिविधि बढ़ सकती है।

राजस्थान में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से कई इलाकों में तेज हवाएं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं और गरज-चमक की संभावना।

रविवार को अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश।

झारखंड में चार दिन तक हल्की बारिश

पूर्वी भारत में झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here