Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंडी हवाओं का सितम जारी, जानिए पूरा पूर्वानुमान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दो दिन की लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली में कंपकंपी बढ़ गई है। शहर सर्द की चपेट में है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। शहर में बने रैन बसेरों ने बेघर लोगों को राहत पहुंचाई है। इन सरकारी आश्रयों में उन्हें कंबल, भोजन और बिस्तर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए यहां शरण लेने वालों ने बताया कि अस्थायी आश्रयों में जाने से पहले उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। कमोबेश यही स्थित मंगलवार और बुधवार को भी रहेगी। विभाग ने कहा कि कुछ स्थानों पर सुबह घने से घना कोहरा छाया रह सकता है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है।

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

रविवार को सुबह से ही स्मॉग के साथ धुंध छाई रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए। साथ ही तेज ठंडी हवाएं चली। शाम को ठंडी हवाओं ने फिर से तापमान में गिरावट कर दी।

रात के समय ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 11.8, नरेला में 12.2, नजफगढ़ में 12.5 व पूसा में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img