Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Weather News: यूपी सहित इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी, आईएमडी ने दी चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम में झुल झुला देने वाली गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने कहा अगले पांच दिन तक गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस हफ्ते के अंत तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, हरियाणा के सिरसा में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

इन जगहों पर शुरू होगा गर्मी का दौर

मिली जानकारी के अनुसार, आईएमडी ने बीते दिन यानि गुरूवार को बताया कि 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में भी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधित चिंता पर जोर दिया गया है।

गर्मी के प्रकोप से पड़ सकते हैं बीमार

चेतावनी में कहा गया है कि लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की आशंका है। विभाग ने कहा कि 17 से 20 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और 18-20 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में प्रचंड लू चलने के आसार हैं।

उधर, राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में शनिवार तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में इस वक्त शुष्क पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं। इसकी वजह से यहां के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img