Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-एनसीआर से यूपी तक बदला मौसम, आईएमडी ने जताई यह आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में मानसून आमतौर पर जून के महीने में आ जाता है लेकिन इस साल मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ राज्यों में बारिश का कहर है तो वहीं कई राज्यों में हीटवेव और भीषण गर्मी लोगों की जान ले रही है। बता दें कि यूपी, दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में लोगों का मॉनसून को इंतजार है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के वजह से राजस्थान, गुजरात, असम, सिक्किम जैसे राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी बादल बरसने को तैयार हैं। राजस्थान में कम दाब का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अधिकतर जगहों पर में 20 जून यानि आज भारी बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली की बात करें तो वहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इस वक्त ईस्ट यूपी में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। इस हीटवेव का असर केवल आज रहेगा। कल से मौसम सामान्य होने की संभावना जताई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img