Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Weather Update: कड़ाके की ठंड से यातायात व्यवस्था में आई परेशानी, मौसम विभाग ने तापमान पर किया अर्लट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को देशभर में कड़ाके की ठंड पड रही है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। इस कारण सड़क, रेल व हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। 80 से ज्यादा ट्रेनें 4 से 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि 271 उड़ानों पर भी असर पड़ा है। करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद्द व एक उड़ान को डाइवर्ट करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान से जुड़ीं 41 व घरेलू प्रस्थान से जुड़ीं करीब 150 उड़ानों में विलंब हुआ।

मौसम विभाग ने तापमान पर किया अर्लट

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का संकेत दिया है। पारे में गिरावट के सथा ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में भी सिहरन पैदा कर सकती हैं। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

वहीं, आईएमडी ने बताया है कि, अगले दो दिन तक पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में कहीं-कहीं अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़ ज्यादातर प्रदेशों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 30 दिसंबर की सुबह तक उत्तर व मध्य भारत में घना कोहरा रह सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...
spot_imgspot_img