Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

आबूलेन पर भाजपा झंडा लगी गाड़ी में मिले हथियार

  • देर रात एएसपी सदर ने चेकिंग अभियान के दौरान की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एएसपी सदर आदित्य बंसल के चेकिंग अभियान में गुरुवार की देर रात थाना सदर बाजार के आबूलेन पर हूटर लगी फॉर्च्यूनर दौड़ा रहे दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनकी गाड़ी से गलत तरीके से लाया गया लाइसेंसी हथियार बरामद किया गया है। यह गाड़ी आशुतोष पुत्र सुभाष चला रहा था। उसके अलावा गाड़ी में शिवम निवासी फाजलपुर भी बैठा था।

एएसपी ने गाड़ी सीज कर ली है। हथियार भी जब्त कर लिया है। ऐसी ही एक अन्य गाड़ी स्कार्पियो भी जब्त की गयी है, जो आबूलेन जैसे भीड़ वाले इलाके में तेजी से दौड़ाई जा रही थी। उस पर भी झंडा व हूटर लगा था। इसको खुरम नाम का युवक हाई स्पीड पर दौड़ा रहा था। गाड़ी सीज कर दी गयी है। दोनों ही मामलों में धारा 289 व 336 तथा 325 में लिखा पढ़ी कर दी गयी है।

31 1

पुलिस अफसरों के तमाम दावों के बावजूद सदर का आबूलेन इलाके के हालात काबू में आते नजर नहीं आ रहे हैं। कभी इस इलाके में कोई बिगड़ेल शराब के नशे में किसी गरीब गुब्बारे वाले को कुचल कर मार देता है। तो कभी कोई गाड़ी समेत आबूनाला पर जंप लगा देता है।

एक दिन पहले आबूलेन पर कुछ युवक तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ा रहे थे। ऐसा लगता नहीं कि आबूलेन पर थाना सदर बाजार के स्टाफ का कोई दबदबा है या कानून को ठोकरों में रखने वालों को कोई खौफ है। तभी यहां आए दिन गाड़ियों से अराकता की जाती है।

गैंगस्टर सनी काकरान की मां गिरफ्तार

कंकरखेड़ा: पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में फरार चल रही महिला को बृहस्पतिवार को पावली खुर्द गांव से गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर की मां की तलाश में पुलिस काफी समय से काम कर रही थी। आरोपी महिला गैंगस्टर सनी काकरान की मां है। गैंगस्टर काफी समय से जेल में बंद है। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि खिर्वा रोड स्थित पावली खुर्द गांव निवासी गैंगस्टर सनी काकरान की मां उषा पत्नी नागेंद्र को बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया।

29 3

बताते चले की गैंगस्टर सनी काकरान ने अपने भाई, मां व अन्य साथियों के साथ मिलकर जमीन के विवाद में अपने ही गांव के पराग पुत्र निरंकार की लगभग डेढ़ साल पूर्व घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं गैंगस्टर सनी व उसके साथियों ने हरियाणा में सरेंडर कर दिया था।

कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही गैंगस्टर की मां उषा पत्नी नागेंद्र काफी समय से फरार चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। जहां पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img