Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

त्यौहारी सीजन में दी जाए साप्ताहिक अवकाश में छूट

  • व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने की डीएम से मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी जसजीत कौर से मुलाकात की। प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने डीएम को व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं के बारे में बताया और साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा।

जिसमें बताया कि 6 माह से कारोबारियों के व्यापार कोरोना संकटकाल के चलते लगभग बंद रहे हैं। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति चरमराई हुई है। अब व्यापारी धीरे-धीरे व्यापार खोल रहा है। इसलिए दीपावली तक त्यौहारी सीज में व्यापारियों को साप्ताहिक अवकाश में भी अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। ताकि व्यापारी अपने व्यापार कर अपनी बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधार सके और सरकार को भी जीएसटी के रूप में राजस्व मिल सके।

इसके अलावा व्यापारियों ने डीएम को बताया कि आगामी कुछ दिनों में गन्ना सीजन शुरू होने वाला है और गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रालियों व बोगियों से शहर में जाम की स्थिति रहती है। इस दौरान भी व्यापारी पूरी तरह चौपट हो जाता है। इसलिए गन्ना सीजन में जाम की समस्या का समधान भी होना चाहिए।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने दोनों समस्याओं को गंभाीरता लिया और कहा कि श्रम विभााग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा करके जल्द ही दीपावली तक लगातार बिना किसी साप्ताहिक अवकाश के व्यापार करने की छूट दी जाएगी। वहीं शुगर मिल के अधिकारियों से बैठक कर जाम की समस्या के समाधान की नीति निर्धारित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभााष चंद धीमान, नगरध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img