Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

साप्ताहिक पैठ बाजार में बढ़ी भीड़, कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार सख्त हैं। नए नए नियम कायदे बनाकर भीड़ कम करने का आदेश जारी कर रही हैं। वहीं सरकार के ही नुमाइंदे उसके आदेश का उलट भीड़ जुटाने के लिए आमादा हैं। यह नजारा कस्बा हर्रा में लगने वाली सप्ताहिक पैठ का है जहां तमाम नियम कायदे ताक में रखते हुए संक्रमण की चैन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

हजारों की भीड़ के बीच लगे बाजार में लोग एक दूसरे को मिलजुल रहे हैं और खरीदारी जमकर की जा रही है। तमाम नियम कायदे ताक पर रखते हुए यह पैठ नगर पंचायत की नाक के नीचे लगाई जा रही है। इस संबंध में न तो अधिशासी अधिकारी गंभीर हैं और ना ही नगर पंचायत अध्यक्ष। जबकि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते इस तरह की भीड़ जुटने के लिए सरकार ने पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है, लेकिन बावजूद इसके पैठ बाजार में भारी भीड़ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img