Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

ओलावृष्टि, बारिश से गेहूं, सरसों की फसलों को भारी नुकसान

  • तेज हवाओं से खेत में खड़ी गेहूं की फसल हुई लोटपोट, परेशानी
  • बार-बार बारिश से किसानों के चेहरों पर खिंची चिंता की लकीरें

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: शुक्रवार की रात्रि ओलावृद्धि और बारिश के कारण गेहुं की फसलें लोटपोट हो गई। सरसों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। रात्रि में शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह तक जारी रही। दिनभर आकाश में काले बादल छाए रहे। बार-बार हो रही बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींची हुई है।

WhatsApp Image 2022 02 26 at 5.15.23 PM

मौसम का मिजाज अचानक बदलने पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हो गई। रात्रि में करीब 12 बजे भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि और वर्षा के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बार-बार हो रही वर्षा के कारण किसान चिंतित है। गत रात हुई ओलावृष्टि व वर्षा के कारण सरसों की फसल जो एक पखवाड़े में पक कर तैयार हो जाएगी तथा अगेती गेहूं की फसल जिसमें बाली निकल रही है उनको नुकसान हुआ है।

बारिश के कारण फसल का दाना कमजोर हो जाएगा तथा पैदावार भी कम होगी। इसके अलावा बारिश के कारण गन्ने की छिलाई ठप हो गई। गन्ना क्रय केंद्रों पर पानी भर गया जिससे उठान नहीं हो पाया।

मौसम विभाग द्वारा पूर्व में चेतावनी दी गई थी। जिसके चलते ऊन चीनी मिल द्वारा मिल की सफाई का कार्य किया गया। तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। सर्दियों में लगातार वर्षा के कारण किसान व आमजन परेशान हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img