नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों के दिलों पर लगातार राज कर रहा है। इस समय कहानी अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) के इर्द-गिर्द घूम रही है। हाल ही में शो में सात साल का लीप दिखाया गया, जिसके बाद अभिरा और अरमान की राहें गलतफहमियों के चलते जुदा हो गई थीं। लेकिन अब दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, ये खुशी ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं लग रही, क्योंकि कहानी में जल्द ही एक नया मोड़ आने वाला है। अरमान का एक छुपा हुआ राज अब अभिरा के सामने आने वाला है, जो उनके रिश्ते को एक बार फिर से तोड़ सकता है।
अपने किए की माफी मांगेगा अरमान
हालिया एपिसोड में अरमान, अभिरा के सामने एक बड़े राज का खुलासा करेगा, उससे अपने किए की माफी मांगेगा। दरअसल, जब अरमान यह देखेगा कि अभिरा अपनी बेटी पूकी की तलाश में जगह-जगह भटक रही है, तो वह उसे एक बड़ा सच बताने का फैसला करेगा। वह अभिरा को बताएगा कि उससे दूर रहकर वह खुश नहीं है, आज भी उससे प्यार करता है।
अरमान को मारेगी जोरदार थप्पड
अरमान, अभिरा को यह भी बताएगा कि मायरा उनकी बेटी पूकी है, जिसे सात साल पहले वह अपने साथ ले गया था। यह बात जानकर अभिरा टूट जाएगी, उसका अरमान से भरोसा उठ जाएगा। वह अरमान को एक जोरदार थप्पड मारेगी, क्योंकि इतने साल तक वह अपनी बेटी से दूर रही है और इसकी वजह अरमान था। जबकि वह बेटी के खो जाने का दोषी खुद को मानती रही।
अरमान पर चिल्लाएगी अभिरा
अरमान के धोखे के बारे में जानकार अभिरा उस पर चिल्लाएगी। वह कहेगी कि अरमान ने क्यों नहीं बताया कि उनकी बेटी, उसके पास है। इसके बाद वह अरमान से अपना रिश्ता तोड़ने की बात कहेगी। जिससे अरमान भी टूट जाएगा। इस तरह एक बार फिर अभिरा और अरमान की राहें जुदा होने के कगार पर पहुंच जाएंगी।

