Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

जब दवा, आक्सीजन नहीं, तो फिर क्यों ले रिस्क ?

  • बेगमपुल, आबूलेन, सदर, खंदक बाजार तीन मई तक बंद, संयुक्त व्यापार संघ ने लिया निर्णय, चेन तोड़ने को व्यापारी एकजुट

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने शहर को हिला कर रख दिया है। नर्सिंगहोमों में आॅक्सीजन न होने और रेमडेसिविर इंजेक्शन न होने से लोग मर रहे हैं और पूरा शहर कोरोना के कारण दहशत में आ गया है। इसको देखते हुए संयुक्त व्यापार संघ के बिजेन्द्र अग्रवाल गुट ने व्यापारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर बेगमपुल, आबूलेन, सदर और खंदक बाजार को तीन मई तक बंद करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों का कहना था कि जब व्यापारी ही जिंदा नहीं रहेगा तो व्यापार कैसे करेगा।

संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ व बिजेंद्र अग्रवाल गुट द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से बाजार बंदी हेतु व्यापारिओ से सुझाव मांगे गए और बाजार बंद करने की अपील की गई थी। बैठक में अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि बेगम पुल, आबूलेन केंद्रीय, सदर बाजार, खंदक बाजार तीन मई तक बंद का आश्वासन दिया गया है। सभी व्यापारी बधाई के पात्र है और बाजारों से संपर्क किया जा रहा है।

सभी का समर्थन संयुक्त व्यापार संघ को मिल रहा है। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी अनुज वशिष्ठ के साथ जो पुलिस ने दुर्व्यवहार किया था यह कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ कोरोना के कारण हॉस्पिटल में एडमिट है जिस कारण से अगली रणनीति उनसे वार्ता करने के उपरांत की जाएगी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई अवश्य होगी।

कोरोना से खराब हुए हालात को देखते हुए बाजार बंदी के लिए सभी ने अपने विचार रखे। जिसमें आम सहमति यह बनी कि सभी बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री से वार्ता करके बंदी पर सहमती दी जाएगी। कुछ लोगों ने संपूर्ण बंदी करीब एक हफ्ते के लिए अपना विचार दिया।

अंकुर गोयल ने खंदक बाजार तीन मई तक बंद करने की बात कही। अंकित गुप्ता मनु ने आवश्यक सामान की पूर्ति की बात रखी। सत्येंद्र अग्रवाल ने बाजार खाद्य सामग्री की उपलब्धता की बात कही। धनंजय शर्मा ने कहा कि व्यापारी जिंदा रहेगा तो व्यापार करेगा।

इसलिए पूर्ण बंदी कराई जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने बढ़ते प्रकोप को देखकर बाजार बंदी पर सहमति दर्ज की और व्यापारियों से सोशल डिस्टेंसिंग और जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलने का आग्रह किया। रजनीश कौशल ने दवा की पूर्ति के लिए होम डिलीवरी खैर नगर थोक बाजार में सिर्फ लाइसेंसधारी की एंट्री पर जोर दिया। फोर व्हीलर को पूर्णतया बंद करने की बात कही जिससे बाजार में भीड़ कम हो सके।

इस बैठक का संचालन महामंत्री दलजीत सिंह ने किया और महामंत्री ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं को छोड़कर अन्य ट्रेड के व्यापारियों से बंद कर कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सहयोग की अपील की। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, नीरज त्यागी, सुधीर अग्रवाल, उज्जवल अरोड़ा राजीव गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, बाबूलाल गुप्ता, सुधांशु महाराज, अंकुर गोयल, अंकित गुप्ता मनु, आलोक रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, प्रदीप शर्मा, सत्येंद्र अग्रवाल, राजीव गोयल, धनंजय शर्मा आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img