Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

जब अचानक चली जाए नौकरी

 

Profile 7


आजकल नौकरी खोने का खतरा लगातार लोगों के मन में बना रहता है, ऐसे में किसी को भी असमय नौकरी छूटने के बाद भी आर्थिक परेशानी न हो, इसके लिए यहां बताई गई बातों पर अमल करेंगे तो आसानी होगी-

अपने खर्चों को सीमित करें और नया बजट बनाएं

ऐसे समय में जब आप अपनी नौकरी खोने वाले हैं और नई नौकरी मिलने की संभावनाएं बेहद कम हैं तो जरूरी है कि आप अपने खर्चों को कम करें। कहावत भी है कि पैर उतने ही फैलाएं जितनी चादर हो। ऐसे में जब आप की चादर सिकुड़ चुकी है तो पैर भी पीछें खींचें। ऐसे समय में अपने बजट में कमी करें और एक नया बजट बनाएं ताकि भविष्य में दिक्कत न हों।

प्रॉपर्टी बेचें, फैमिली या म्यूचल फंड से पैसा निकालें

जब आपके पास पैसे की कमी हो तो बैंक में जमा रकम अगर पूरी न पड़े तो अपनी किसी प्रॉपर्टी को बेचें। अगर म्यूचल फंड जैसी किसी योजना में इनवेस्ट कर रखा है तो वहां से निकालें। फैमिली में भी अगर कोई ऐसा है जो आपकी मदद कर सकता है तो उनकी तरुफ भी देखें। अपने फिक्स डिपॉजिट ,पीपीएफ या गोल्ड पर भी आपको लोन मिल सकता है। नौकरी खोने के बाद अपना बजट मैनेज करने के साथ आपको नई जॉब भी ढूंढनी ही पड़ेगी लेकिन इसके लिए इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

सबसे पहले अपनी कंपनी में ही अप्लाई करें

ऐसे समय में जब आपको किसी बड़े ग्रुप से निकाले जाने का नोटिस मिल चुका है तो कोशिश करें कि अपने बॉस को सबसे पहले तैयार करें कि आप अपनी परफार्मेंस में सुधार कर सकते हैं और आपको मौका मिलना चाहिए। अगर वो तैयार नहीं होते हैं तो नई जॉब के लिए तलाश के दौरान नई लोकेशन पर जाने के लिए भी तैयार रहें।

अपने रिज्यूमे को अपडेट करें

अपनी कंपनी में प्रयास के बावजूद नई नौकरी न मिलने पर सबसे पहले अपने रिज्यूमे की तरफ देखें कि इसमें किस तरह के सुधार की जरूरत है। अपने रिज्यूमे को अपडेट करें साथ ही पूरी तैयारी के साथ नई नौकरी को पाने के लिए उतर पड़ें।

पुराने सगे संबधियों से मदद लें

ओल्ड इज गोल्ड की कहावत भी काफी कही जाती है। ऐसे समय में आपके पुराने रिश्ते आपके काफी काम आ सकते हैं। आप अपने पुराने साथियों, टीचर्स और दोस्तों के साथ संपर्क में रहें। जरूरी नहीं कि ये लोग तुरंत ही मदद करें लेकिन देर सबेर कुछ नतीजा मिल सकता है।

पार्ट टाइम नौकरी का रास्ता चुनने में न हिचकें

ऐसे समय में जब आपके पास कोई नौकरी न हो तो परेशान होना लाजिमी है लेकिन अगर ऐसे में आपको कुछ ऐसी नौकरी भी मिल सकती हैं जो आपकी क्षमताओं के अनुरूप नहीं होगी। ऐसी नौकरी अगर न करना चाहें तो पार्ट टाइम नौकरी करनें में कोई हिचकिचाहट न रखें। पार्ट टाइम टीचिंग की जॉब भी बुरी नही हैं।

तनाव और डिप्रेशन से बचें

ऐसे समय में ज्यादा तनाव लेने से बचें। तनाव आपकी परफार्मेंस पर असर डाल सकता है। ऐसे में तनाव से बचें और धैर्य से काम लें। इस समय में पूरा फोकस जॉब पाने की तरफ होना चाहिए।

क्रेडिटर्स को भरोसे में लें

अपने क्रेडिटर्स से बिल्कुल भी छिपने की कोशिश न करें। अगर आपके ऊपर बैंक का लोन है तो उस बैंक के लोगों से मिलें। उनके बीच अपनी बात रखें। बैंक वाले भी आपकी इस ईमानदारी से खुश होगें।

जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें

जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। अगर परेशान होकर आप जल्दबाजी में कोई ऐसी जॉब हासिल कर लेते हैं जो आपके भविष्य के लिए नुकसानदेह रही तो ये बेरोजगार होने से ज्यादा बड़ा नुकसान होगा। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें।


janwani address 134

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img